बिहार के पूर्णिया से RJD प्रत्याशी बीमा भारती के दो PAs को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों के पास से 10 लाख रुपए कैश मिला है। पुलिस को शक है कि इन पैसों का इस्तेमाल चुनाव में होने वाला था। फिलहाल पैसों के सोर्स का पता लगाया जा रहा है। पुलिस बीमा भारती के PA अरविंद जायसवाल और महावीर मंडल को लेकर रूपौली थाने में लेकर आई है। यहां पर दोनों से पूछताछ की जा रही है। बीमा भारती रूपौली से JDU की विधायक रही हैं। चुनाव के ऐनवक्त पर JDU छोड़कर RJD में शामिल हुई थीं। लालू यादव ने उन्हें पूर्णिया लोकसभा सीट से टिकट दिया है। पूरी खबर पढ़ें … लोकसभा चुनाव 2024 के बीच बिहार के पूर्व डिप्टी CM तेजस्वी यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि हमें खबर मिली है कि नड्डा नोटों से भरे पांच बैग बिहार लाए हैं। जहां-जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां बांट रहे हैं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके ये आरोप सत्य हैं। चाहें तो चेक करवा लें। दरअसल, नड्डा ने बुधवार को बिहार के भागलपुर, खगड़िया और झंझारपुर में चुनावी रैली को संबोधित किया था। देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स यहां पढ़ें…