नमस्कार, आइए जानते हैं आज दोपहर 2 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. FSSAI बोला-10 गुना ज्यादा कीटनाशक को मंजूरी वाली खबरें निराधार फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने उन सभी मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि भारतीय फूड कंट्रोलर जड़ी-बूटियों और मसालों में तय मानक से 10 गुना ज्यादा कीटनाशक मिलाने की मंजूरी देता है। FSSAI ने माना कि कुछ कीटनाशक, जो भारत में केंद्रीय कीटनाशक बोर्ड और रजिस्ट्रेशन कमेटी (CIB RC) से रजिस्टर्ड नहीं हैं। उनके लिए यह लिमिट 0.01 mg/kg से 10 गुना बढ़ाकर 0.1 mg/kg की गई थी।
पढ़ें पूरी खबर… 2. बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर, 8 फीट ऊंचाई; 29 जून से शुरू होगी यात्रा कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। यह करीब 8 फीट ऊंचा है। इस बार यात्रा 29 जून से शुरू होगी जो करीब 52 दिन चलेगी। 29 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन पूरी होगी। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू हो गए हैं। सरकारी आदेश के मुताबिक 13 से 70 साल की उम्र तक के भारतीय नागरिक अमरनाथ यात्रा कर सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबर… 3. डोप टेस्ट नहीं देने पर रेसलर बजरंग पुनिया सस्पेंड, नोटिस का जवाब नहीं दिया राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने पहलवान बजरंग पुनिया को अनिश्चित काल के लिए सस्पेंड कर दिया है। बजरंग पूनिया ने डोप टेस्ट के लिए अपना सैंपल नहीं दिया था, जिसके लिए NADA ने यह एक्शन लिया है। 23 अप्रैल को NADA ने बजरंग को नोटिस दिया और 7 मई तक जवाब देने को कहा था। बजरंग का अभी तक जवाब नहीं आने पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है।
पढ़ें पूरी खबर… 4. राजनाथ सिंह बोले- राहुल गांधी में आग नहीं लेकिन पार्टी आग से खेल रही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी में कोई आग नहीं है। लेकिन उनकी पार्टी चुनावी फायदे के लिए हिंदू-मुस्लिम विभाजन पैदा करने का प्रयास कर आग से जरूर खेल रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ यूपी की लखनऊ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।
पढ़ें पूरी खबर… 5. ब्राजील में बारिश-बाढ़ से 58 की मौत, 70 हजार लोग बेघर ब्राजील के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के चलते 58 लोगों की मौत हो गई है। 74 से ज्यादा लोग घायल है। इसके अलावा करीब 70 हजार से ज्यादा लोगों अपना घर छोड़ना पड़ा है। ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में बांध टूटने का खतरा है। शहर में बहने वाली गुआबा नदी रिकॉर्ड 5.04 मीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर है, जो 1941 के बाद सबसे ज्यादा है।
पढ़ें पूरी खबर… 6. 7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, लू ज्यादा चले तो जान का जोखिम करीब 15% तक ज्यादा मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल समेत देश के 7 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं MP-UP में पारा 42º पहुंच गया। सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च के मुताबिक, हीटवेव लगातार 2 दिन से अधिक समय तक बनी रहती है, तो मौतों में 14.7% तक का इजाफा होता है। इस रिसर्च में देश के 10 शहरों में 10 साल में होने वाली मौतों और सैटेलाइट से औसत तापमान का डेटा लिया गया।
पढ़ें पूरी खबर… 7. राहुल गांधी पर 18 क्रिमिनल केस, 20 साल में 40 गुना बढ़ी संपत्ति रायबरेली में चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी पर 18 क्रिमिनल केस हैं। वहीं 5 साल में उनकी संपत्ति करीब 5 करोड़ रुपए बढ़ी है। पहली बार 2004 में चुनावी मैदान में उतरे राहुल के पास सिर्फ 55 लाख की संपत्ति थी। 20 साल में उनकी संपत्ति 19 करोड़ से ज्यादा बढ़ी है।
पढ़ें पूरी खबर… 8. भाजपा- हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश में मौलवी गिरफ्तार गुजरात की सूरत क्राइम ब्रांच टीम ने मौलवी मोहम्मद सोहेल उर्फ मौलवी अबुबकर तीमोल को गिरफ्तार किया है। उस पर हिंदू संगठन के नेता, भाजपा नेता और अन्य लोगों की हत्या की साजिश करने का आरोप है। मौलवी ने भाजपा के तेलंगाना विधायक राजा सिंह और पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को धमकी देने के लिए पाकिस्तान और नेपाल के अपने लोगों के साथ मिलकर साजिश रची थी।
पढ़ें पूरी खबर… 9. कश्मीर में आतंकी हमला, एयरफोर्स जवान शहीद; 4 आतंकियों ने फायरिंग की जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एयरफोर्स के जवानों पर हुए आतंकी हमले में एक जवान शहीद हो गया। चार घायल हैं। हमले के बाद आतंकवादी जंगल में भाग गए। उनके हाथ में एके असॉल्ट राइफल्स थी। एयरफोर्स की स्पेशल गरुड़ फोर्स, आर्मी और जम्मू-कश्मीर पुलिस सर्च ऑपरेशन कर रही हैं। पुंछ, राजौरी-अनंतनाग लोकसभा सीट में आता है। यहां छठे फेज में 25 मई को वोटिंग है।
पढ़ें पूरी खबर… 10. IPL में आज CSK vs PBKS, चेन्नई के पास टॉप-3 में आने का मौका IPL में आज डबल हेडर खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 3:30 बजे CSK और PBKS के बीच होगा। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 10 मैचों में 5 जीत और 5 हार से 10 पॉइंट्स लेकर 5वें नंबर पर है। पंजाब को हराकर टीम 12 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। हारने पर टीम की प्लेऑफ राह मुश्किल होगी और उन्हें आखिरी बचे हुए तीनों मैच जीतने ही होंगे।
पढ़ें पूरी खबर…