नमस्कार, आइए जानते हैं आज दोपहर 2 बजे तक की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें… 1. राजस्थान में प्रेग्नेंट महिला के रेप-मर्डर के आरोपी का घर भीड़ ने फूंका राजस्थान के दौसा में प्रेग्नेंट महिला से रेप और उसकी हत्या के आरोपी के घर को पूरे गांव ने जलाकर फूंक दिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी के रिश्तेदारों के घर भी जमकर तोड़फोड़ की। इस घटना में आगजनी करने वाले तीन लोग भी झुलस गए हैं। जिन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। रेप की घटना 27 अप्रैल की है, महिला का शव 29 अप्रैल को मिला था।
पढ़ें पूरी खबर… 2. मोदी बोले- शहजादे को वायनाड से हार का डर; भागकर रायबरेली पहुंचे PM मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। मोदी ने बर्धमान-दुर्गापुर में रैली को संबोधित करते हुए कहा- शहजादे को वायनाड से हार का डर है, इसलिए अमेठी से भागकर रायबरेली पहुंचे। राहुल आज रायबरेली से नामांकन भरेंगे। वह केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार उन्होंने अमेठी से चुनाव लड़ा था और स्मृति ईरानी से हार गए थे।
पढ़ें पूरी खबर… 3. राहुल गांधी थोड़ी देर में नामांकन भरेंगे, सोनिया-प्रियंका रहेंगी साथ राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे। वह थोड़ी देर में नामांकन दाखिल करेंगे। सोनिया और प्रियंका गांधी उनके साथ रहेंगी। उधर, कांग्रेस ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उतारा है। किशोरी लाल सोनिया गांधी के भरोसेमंद माने जाते हैं। भाजपा ने रायबरेली से योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है, जबकि अमेठी से स्मृति ईरानी लड़ रही हैं।
पढ़ें पूरी खबर… 4. सिसोदिया को पत्नी से मिलने की इजाजत मिली, HC का ED-CBI को नोटिस दिल्ली हाई कोर्ट में AAP नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने ED-CBI को नोटिस दिया है। साथ उन्हें बीमार पत्नी सीमा से हफ्ते में एक बार मिलने की परिमशन भी दी है। CBI ने सिसोदिया को 26 फरवरी, 2023 को गिरफ्तार किया था। ED ने न्यायिक हिरासत के दौरान उन्हें 9 मार्च, 2023 को गिरफ्तार किया था। सिसोदिया तब से तिहाड़ जेल में हैं।
पढ़ें पूरी खबर… 5. अडाणी ग्रुप की 6 कंपनियों को SEBI का नोटिस, नियमों के उल्लंघन का आरोप अडाणी ग्रुप की 6 कंपनियों को मार्केट रेगुलेटर SEBI ने कारण बताओ नोटिस भेजा है। इन कंपनियों पर ट्रांजैक्शन और लिस्टिंग रेगुलेशन के नियमों के कथित उल्लंघन के आरोप हैं। 24 जनवरी 2023 को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी ग्रुप पर मनी लॉन्ड्रिंग से लेकर शेयर मैनिपुलेशन जैसे आरोप लगाए थे। केस की जांच के लिए SC ने 6 सदस्यीय कमेटी बनाई थी। इसके अलावा SEBI को भी जांच करने के लिए कहा था।
पढ़ें पूरी खबर… 6. हेमंत सोरेन की याचिका हाईकोर्ट ने खारिज की, गिरफ्तारी को बताया था गलत जमीन घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। हेमंत गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। हेमंत सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था। PMLA की विशेष कोर्ट ने हेमंत सोरेन की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है। हेमंत सोरेन अब 16 मई तक जेल में रहेंगे।
पढ़ें पूरी खबर… 7. डाबर बोला- भारत में बिकने वाले मसालों में नहीं मिलाते कीटनाशक डाबर इंडिया ने बताया है कि भारतीय बाजार में बिकने वाले उसके मसालों में एथिलीन ऑक्साइड (कीटनाशक) नहीं मिलाया जाता है। डाबर कंपनी ‘बादशाह ब्रांड’ से मसाले बेचती है। कंपनी का बयान ऐसे समय में आया है जब देश की दो बड़ी मसाला कंपनियों एवरेस्ट और MDH पर सिंगापुर, हॉन्गकॉन्ग और मालदीव की सरकार ने बैन लगा दिया है। अमेरिका और भारत की फूड सेफ्टी अथॉरिटीज जांच कर रही हैं।
पढ़ें पूरी खबर… 8. डोनाल्ड ट्रम्प बोले- राष्ट्रपति बना तो अवैध प्रवासियों को निकाल दूंगा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा- मैं अगर दोबारा राष्ट्रपति बना तो अवैध प्रवासियों को निकाल दूंगा। अमेरिका में 2 करोड़ से ज्यादा अवैध प्रवासी हैं। ये अमेरिका के नागरिक नहीं हैं। ये हमारे देश पर आक्रमण है। मुझे लगता है कि नेशनल गार्ड ऐसा करने में सक्षम होंगे। अगर वे सक्षम नहीं हुए, तो मैं अमेरिकी सेना का इस्तेमाल भी करूंगा। अमेरिका में नवंबर 2024 में राष्ट्रपति चुनाव होंगे।
पढ़ें पूरी खबर… 9. IPL में आज MI vs KKR, आज मुंबई हारी तो बाहर हो जाएगी IPL में शाम 7:30 बजे MI और KKR के बीच मैच खेला जाएगा। मुंबई के 10 मैचों में 3 जीत और 7 हार से महज 6 पॉइंट्स हैं और टीम 9वें नंबर पर है। आज अगर टीम हारी तो प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनेगी। जीतने पर टीम 8वें नंबर पर पहुंच जाएगी। मुंबई को प्लेऑफ रेस में बने रहने के लिए आखिरी चारों मैच जीतने ही होंगे।
पढ़ें पूरी खबर… 10. MP कांग्रेस अध्यक्ष बोले- इमरती जी का रस खत्म हो गया, बीजेपी का पलटवार मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें पूर्व मंत्री इमरती देवी को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में जीतू हंसते हुए कह रहे हैं- देखो ऐसा है, अब इमारती जी का रस खत्म हो गया है। जवाब में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- महिलाओं का अपमान पार्टी की रीत बन गई।
पढ़ें पूरी खबर…