लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए मोदी ने मंगलवार (30 अप्रैल) को महाराष्ट्र के माढा में जनसभा की। उन्होंने कहा- कांग्रेस का पंजा जनता का पैसा लूटता था। जिसके पास 400 सांसद थे, वो 250 लोगों को चुनाव भी नहीं लड़वा पा रही है। आपको कांग्रेस के एक्सरे से सावधान रहना है। कांग्रेस के शहजादे गली-गली घूमकर कह रहे हैं कि उनको मौका मिलेगा तो वो आपका एक्सरे निकालेंगे। आपके घर में पड़े सोने और संपत्ति का ये हिसाब लगाएंगे। इसके बाद इसे बांट देंगे। कांग्रेस वाले विरासत टैक्स की भी बात कर रहे हैं। कांग्रेस कहती है कि जो आप बचत करते हैं उस पर सरकार का भी हक होगा। ये मार्क्सवादियों और नक्सलवादियों की विचारधारा है। महाराष्ट्र के माढा के बाद मोदी दोपहर 1 बजे धाराशिव में रैली करेंगे। वे दोपहर 2.30 बजे लातूर में प्रचार करेंगे और शाम 4.30 बजे तेलंगाना के जहीराबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। मोदी ने कल भी महाराष्ट्र के सोलापुर, सातारा और पुणे में रैलियां की थीं। मोदी की स्पीच की मुख्य बातें… यह खबर भी पढ़ें… कर्नाटक में PM बोले- न रुकूंगा, न थकूंगा, न झुकूंगा: ये मोदी की गारंटी है, इसे आप 10 साल से देख रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार 28 अप्रैल को कर्नाटक दौरे पर थे। उन्होंने बेलगावी, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे और बेल्लारी में सभाएं की। प्रधानमंत्री ने दावणगेरे में कहा कि न रुकूंगा, न थकूंगा और न झुकूंगा। ये मोदी की गारंटी है। आप ये सब 10 साल से देख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… क्या सरकार हमारी संपत्ति बांट सकती है:मोदी बोले- कांग्रेस आपका मंगलसूत्र भी नहीं छोड़ेगी; कानून क्या है, सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा मेरी माताओ और बहनो, वे आपके मंगलसूत्र को भी नहीं छोड़ेंगे। कांग्रेस का घोषणापत्र कहता है कि वे आपके सोने के बारे में जानकारी करेंगे, और फिर उसे बांट देंगे। वो किसे बाटेंगे? मनमोहन सिंह की सरकार ने कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला हक मुसलमानों का है। आपकी प्रॉपर्टी को उन लोगों में बांटा जाएगा, जिनके ज्यादा बच्चे हैं। ये घुसपैठियों को बांटा जाएगा। क्या आपकी मेहनत की कमाई घुसपैठियों के पास चली जानी चाहिए?’ PM मोदी ने राजस्थान के बांसवाड़ा की एक रैली में ये बात कही। इसके बाद अलीगढ़ और बाद की कुछ रैलियों में भी मोदी ने कहा कि कांग्रेस आपकी संपत्ति का पुनर्वितरण कर देगी। पूरी खबर पढ़ें…