कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रविवार को ओडिशा पहुंचे। उन्होंने केंद्रपाड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बीच गठबंधन है। PM मोदी ने केंद्र में 22-25 अरबपतियों की सरकार चलाई। वहीं काम ओडिशा में नवीन बाबू कर रहे हैं। राहुल ने कहा- इसका पूरा का पूरा फायदा मुट्ठी भर लोगों का होता है और बाकी जनता देखती रह जाती है। तेलंगाना में भाजपा और BRS की शादी थी। वहां पर हर रोज उनकी बारात निकलती थी। कांग्रेस पार्टी ने तेलंगाना में दिखाया कि भाजपा और BRS एक हैं और अगर विपक्ष का कोई काम कर रहा है तो वो कांग्रेस पार्टी कर रही है। ओडिशा में भी कुछ यही हाल है। ओडिशा में BJP-BJD की शादी हो चुकी है। ‘दिल्ली वाले अंकल’ और नवीन बाबू ने इस शादी में ओडिशा की जनता को ‘PAANN’ दिया है। PAANN मतलब… PA- पांडियन A- अमित शाह N- नरेंद्र मोदी N- नवीन पटनायक। इन्होंने मिलकर आपका धन चोरी किया है। ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव
ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं। यहां लोकसभा की 21 सीटें हैं, जिन पर 13 मई, 20 मई, 25 मई, 1 जून को चौथे, पांचवें, छठे और सातवें फेज में चुनाव होगा। राज्य में विधानसभा की 147 सीटों के लिए 13 मई से 1 जून के बीच वोटिंग होगी। दोनों चुनावों के नतीजे 4 जून को आएंगे। ये खबरें भी पढ़ें… भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल ने कहा था- ओडिशा में BJP और BJD की पार्टनरशिप कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस साल 7 फरवरी को ओडिशा पहुंची थी। राहुल गांधी ने राउरकेला, सुंदरगढ़ में रोड शो से यात्रा शुरू की। राहुल ने भाषण में आरोप लगाया कि ओडिशा में BJP और BJD (बीजू जनता दल) की पार्टनरशिप है। कांग्रेस राज्य के लोगों की भलाई के लिए इनका विरोध कर रही है। उन्होंने कहा, जैसा कि आप जानते हैं कि नवीन पटनायक और नरेंद्र मोदी ओडिशा में साझेदारी सरकार चलाते हैं। उन दोनों ने हाथ मिलाया है और मिलकर काम करते हैं। मैंने देखा कि BJD संसद में बीजेपी का समर्थन करती है। BJP के कहने पर BJD के लोग भी हमें परेशान करते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… कांग्रेस का पित्रोदा के ‘विरासत टैक्स’ वाले बयान से किनारा:राहुल ने कहा- मैंने ऐसा नहीं कहा लोकसभा चुनाव के बीच ‘विरासत टैक्स’ पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गई। इस बीच इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा का भी इस पर एक बयान बुधवार को सामने आया। उन्होंने कहा कि भारत में विरासत टैक्स लगाने पर बहस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका में विरासत टैक्स लगता है। अगर किसी के पास 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है। उसके मरने के बाद 45% संपत्ति उसके बच्चों को मिलती है, जबकि 55% पर सरकार का मालिकाना हक हो जाता है। यह बड़ा ही दिलचस्प कानून है। पूरी खबर यहां पढ़ें…