पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चोटिल हो गईं। वे दुर्गापुर में चुनाव प्रचार करने गई थीं। जहां हेलिकॉप्टर में चढ़ते समय उनका पैर स्लिप हो गया। इसके पहले वे 14 मार्च को कोलकाता में अपने घर में गिरने से गंभीर रूप से चोटिल हो गईं थीं। तब उनके माथे पर गंभीर और गहरी चोट आई थी। उन्हें SSKM अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें कुछ टांके लगे थे। इधर, खालिस्तानी समर्थक अलगाववादी और वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह खडूर साहिब लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेगा। यह बात उनकी मां बलविंदर कौर ने कही। सिंह की मां ने यह भी दावा किया कि उन पर चुनाव लड़ने के लिए दबाव डाला जा रहा है। खालिस्तानी समर्थक नेता फिलहाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। हालांकि एक दिन पहले अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह ने उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों को खारिज कर दिया था। अमृतपाल सिंह को पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था। अमृतपाल और उसके 9 साथियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया गया है। देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स यहां पढ़ें…