इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में बैटर्स का बोलबाला जारी है। खासतौर पर सनराइजर्स हैदराबाद के बैटर्स कुछ ज्यादा ही विस्फोटक बैटिंग कर रहे हैं। टीम ने अब शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 266 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार टूर्नामेंट में 250 से ज्यादा का स्कोर बनाया। ट्रैविस हेड ने 16 बॉल पर फिफ्टी लगाकर SRH से सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड बराबर किया। वहीं दिल्ली के जैक फ्रेजर-मैगर्क ने दूसरी पारी में 15 बॉल पर फिफ्टी लगाकर सीजन की सबसे तेज फिफ्टी लगा दी। SRH vs DC मैच के टॉप रिकॉर्ड्स… 1. SRH ने पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाए
सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली के खिलाफ पारी में कुल 22 छक्के लगाए। ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा ने 6-6, वहीं शाहबाज अहमद ने 5 सिक्स लगाए। यह एक IPL पारी में सबसे ज्यादा सिक्स के रिकॉर्ड की बराबरी है। इससे पहले SRH ने ही बेंगलुरु के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में इसी साल 22 छक्के लगाए थे। 2. IPL का चौथा सबसे बड़ा स्कोर बना, टॉप-2 भी SRH के नाम
सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 266 रन बनाए। यह IPL इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर है। खास बात यह कि टूर्नामेंट के चारों टॉप स्कोर 2024 में ही बने। इनमें भी टॉप-2 स्कोर SRH के नाम है। टीम ने RCB के खिलाफ 287 रन का विशाल स्कोर बनाया था। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले दिल्ली ने 2011 में पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैदान पर 231 रन बनाए थे। 3. SRH 3 बार 250+ स्कोर बनाने वाली पहली IPL टीम बनी
सनराइजर्स हैदराबाद ने टूर्नामेंट में तीसरी बार 250 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया। इससे पहले टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277 और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 287 रन बना चुकी है। इसी के साथ SRH 3 बार IPL में 250 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाली पहली टीम बनी। RCB के नाम 2 बार 250 से ज्यादा का स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है। दुनियाभर की फ्रेंचाइजी टी-20 क्रिकेट में भी SRH 3 बार 250 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाली दूसरी ही टीम बनी। इससे पहले इंग्लिंश फ्रेंचाइजी में सरे की टीम 3 बार 250 से ज्यादा का स्कोर बना चुकी है। 4. SRH 5 ओवर में 100 रन बनाने वाली पहली टीम
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने 100 रन 5वें ओवर में ही पूरे कर लिए थे। टीम ने इसी के साथ IPL में सबसे तेज सेंचुरी बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले 2014 में चेन्नई ने पंजाब के खिलाफ 6 ओवर में 100 रन पूरे किए थे। दिल्ली ने भी 6.4 ओवर में दूसरी पारी में 100 रन पूरे कर लिए, जो टीम की IPL में फास्टेस्ट सेंचुरी है। 5. SRH ने टी-20 पावरप्ले का बेस्ट स्कोर बनाया
सनराइजर्स हैदराबाद ने पावरप्ले के 6 ओवरों में 125 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। यह टी-20 क्रिकेट के पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर है। IPL में इससे पहले पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर कोलकाता ने बनाया था। टीम ने 2017 में बेंगलुरु के खिलाफ 6 ओवर में 105 रन बनाए थे। 6. हैदराबाद ने शुरुआती 10 ओवर में हाईएस्ट स्कोर बनाया
सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 ओवर में सेंचुरी पूरी करने के बाद 10 ओवर में 158 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। शुरुआती 10 ओवर में यह IPL का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले हैदराबाद ने इसी सीजन मुंबई के खिलाफ 148 रन बना दिए थे। दिल्ली ने भी 10 ओवर में 138 रन बनाए, जो उनका अपना बेस्ट स्कोर है। 7. SRH ने तीसरी बार 15वें ओवर में 200 रन बनाए
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने 200 रन 14.5 ओवर में ही पूरे कर लिए। टीम ने इस सीजन तीसरी बार अपने 200 रन 15वें ओवर में पूरे कर लिए। टीम ने MI के खिलाफ 14.4 और RCB के खिलाफ 14.6 ओवर में 200 रन पूरे कर लिए। IPL में सबसे तेज 200 रन बनाने का रिकॉर्ड RCB के नाम है, टीम ने 2016 में पंजाब के खिलाफ 14.1 ओवर में 200 रन पूरे कर लिए थे। 8. ट्रैविस हेड पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले SRH के प्लेयर
ट्रैविस हेड ने पारी के तीसरे ही ओवर में 16 बॉल पर अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी। उन्होंने पावरप्ले खत्म होने पर 26 बॉल पर 84 रन बना लिए। IPL में यह SRH के बैटर का बेस्ट पावरप्ले स्कोर है। इससे पहले डेविड वॉर्नर ने 2019 में कोलकाता के खिलाफ 25 बॉल पर 62 रन बनाए थे। IPL पावरप्ले में किसी भी प्लेयर का बेस्ट स्कोर CSK के सुरेश रैना के नाम है। उन्होंने 2014 में पंजाब के खिलाफ महज 25 बॉल पर 87 रन बना दिए थे। 9. हेड ने SRH के लिए फास्टेस्ट फिफ्टी लगाई
ट्रैविस हेड इस सीजन SRH के लिए 3 बार 50+ स्कोर बना चुके हैं। MI के खिलाफ उन्होंने 18 और RCB के खिलाफ 20 बॉल पर फिफ्टी लगा दी थी। अब DC के खिलाफ हेड ने 16 ही बॉल पर हाफ सेंचुरी लगा दी। यह SRH बैटर से फास्टेस्ट फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी है। इससे पहले अभिषेक शर्मा ने मुंबई के ही खिलाफ 16 बॉल पर अर्धशतक लगाया था। 10. फ्रेजर-मैगर्क ने बनाई DC के लिए फास्टेस्ट फिफ्टी
दिल्ली के युवा बैटर जैक फ्रेजर-मैगर्क ने भी विस्फोटक बैटिंग की। उन्होंने महज 15 बॉल पर फिफ्टी लगाई और 18 बॉल पर 65 रन की पारी खेल दी। इसी के साथ मैगर्क दिल्ली के लिए फास्टेस्ट फिफ्टी लगाने वाले प्लेयर बने। उन्होंने क्रिस मॉरिस का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2016 में गुजरात के खिलाफ 17 बॉल पर फिफ्टी लगाई थी। 11. मैगर्क ने सीजन की भी फास्टेस्ट फिफ्टी लगाई
जैक फ्रैजर-मैगर्क ने 17वें IPL सीजन की भी सबसे तेज फिफ्टी लगा दी। उन्होंने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने मुंबई के खिलाफ 16 बॉल पर अर्धशतक लगाया था। खास बात यह भी रही कि इसी मैच में अभिषेक 12 बॉल पर 46 रन बनाकर आउट हुए। वह एक चौका लगाकर IPL इतिहास की फास्टेस्ट फिफ्टी का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते थे। RR के यशस्वी जायसवाल के नाम 13 बॉल पर फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड है।