छत्तीसगढ़ के बस्तर में चुनाव ड्यूटी से लौट रही बस पलटने से दस पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। हादसा कोड़ेनार थाना क्षेत्र में हुआ है। बस में सवार 30 जवान जगदलपुर जा रहे थे।जवानों की दंतेवाड़ा में चुनाव ड्यूटी लगी थी। डिलमिली गांव के पास बस के आगे बैल आ गया। जिसे बचाने में बस सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। पढ़ें पूरी खबर… उधर, कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को ऐलान किया है कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है, तो नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही भारतीय न्याय संहिता 2023 को भी निरस्त किया जाएगा। झारखंड के रांची में आज I.N.D.I.A. ब्लॉक की रैली होनी है। इसे उलगुलान रैली नाम दिया गया है। इसमें 28 दलों के नेता शामिल होंगे। रैली दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तबियत बिगड़ने से उनका मध्यप्रदेश का सतना दौरा कैंसिल हो गया है। देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स सिलसिलेवार यहां पढ़ें…