इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रविवार रात चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 20 रन से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। चेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। मुंबई 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना सकी। MI से पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शतक लगाया लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। रोहित ने 63 बॉल पर नॉटआउट 105 रन बनाए। हालांकि, वे मुंबई के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले प्लेयर बने। वहीं, टी-20 क्रिकेट में 500 से ज्यादा सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय भी बने। CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 69 रन बनाए और IPL के 2000 रन क्लब में शामिल हो गए। वे सबसे कम इनिंग्स में 2 हजार रन बनाने वाले भारतीय बने। मैच रिकॉर्ड्स… 1. रोहित MI के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने चेन्नई के खिलाफ IPL करियर की दूसरी सेंचुरी जमाई। दोनों MI के लिए गही बनाई। रोहित के अलावा 5 और बैटर्स मुंबई के लिए 100 बना चुके हैं, लेकिन सभी ने सेंचुरी एक बार ही बनाई हैं। 2. पथिराना CSK के लिए 4 विकेट लेने वाले यंगेस्ट बॉलर
मथीशा पथिराना CSK के लिए एक इनिंग्स में 4 विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने महज 21 साल 118 दिन की उम्र में दुनिया की सबसे मुश्किल लीग में एक इनिंग में 4 विकेट लिए। इससे पहले यह रिकॉर्ड उनके ही देश श्रीलंका के स्पिनर महीश तीक्षणा के नाम था। तीक्षणा ने साल 2022 में RCB के खिलाफ 21 साल 254 दिन की उम्र में 4 विकेट लिए थे। 3. रोहित के टी-20 क्रिकेट में 500 सिक्स पूरे, ऐसा करने वाले पहले भारतीय
रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में 500 सिक्स पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के पांचवें क्रिकेटर बने। टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स क्रिस गेल के नाम है। क्रिस गेल ने अपनी टी-20 करियर में कुल 1056 सिक्स लगाए हैं। 4. ऋतुराज गायकवाड सबसे कम इनिंग्स में 2 हजार रन IPL रन पूरे करने वाले भारतीय
ऋतुराज गायकवाड सबसे कम इनिंग्स में 2 हजार रन पूरे करने के मामले में सबसे फास्ट भारतीय बैटर बन गए हैं। गायकवाड ने महज 57 इनिंग्स में 2 हजार का आकड़ा छुआ। उन्होंने 60 इनिंग्स में 2 हजार रन बनाने वाले केएल राहुल को पीछे छोड़ा। सभी प्लेयर्स के लिहाज से इस लिस्ट में गायकवाड तीसरे नंबर पर है। सबसे फास्ट 2 हजार रन क्रिस गेल ने महज 48 इनिंग्स में पूरे किए थे। वहीं, शॉन मार्श 52 इनिंग्स में ऐसा कर चुके हैं। 5. मिडिल ओवर्स में रन बनाने के मामले में इस सीजन शिवम दुबे दूसरे नंबर पर
मिडिल ओवर्स यानी 7वें से 15वें ओवर्स के बीच रन बनाने के मामले में इस सीजन शिवम दुबे दुसरे नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग है। रियान RR के लिए इस सीजन मिडिल ओवर्स में 220 रन बना चुके हैं। जबकि, शिवम ने 7वें से 15वें ओवर के बीच इस सीजन 191 रन बनाए हैं।