करण जौहर ने बीती रात एक पार्टी होस्ट की। पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आए। इस दौरान तृप्ति डिमरी, तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा, सोनम कपूर, अनिल कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर जैसे कई स्टार्स पार्टी में जाते दिखाई दिए। इस पार्टी के पीछे की खास वजह अब-तक सामने नहीं आई है। लेकिन लोगों का मानना है कि अमेजन प्राइम से जुड़ा कोई प्रोजेक्ट है, जिसके सिलसिले में पार्टी दी गई। दरअसल, सेलेब्स के अलावा माइक हॉपकिंस भी करण की पार्टी का हिस्सा बने। बता दें, माइक प्राइम वीडियो और अमेजन स्टूडियो के हेड हैं। पार्टी में शामिल हुए सेलेब्स की तस्वीरों पर एक नजर डालते हैं।