अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बुधवार को पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ रामलला के दर्शन किए। 15 मिनट तक मंदिर परिसर में रहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह मेरे जीवन का सौभाग्य है कि रामलला के दर्शन हुए। प्रियंका पीले रंग की साड़ी में नजर आईं, जबकि निक सफेद रंग के कुर्ता-पायजामे में दिखे। बुधवार दोपहर डेढ़ बजे प्रियंका अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचीं। यहां उनका स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से सीधे कार से राम मंदिर पहुंचीं। रामलला के पुजारी प्रदीप दास ने प्रियंका और उनके पति को रामनामा पहनाकर स्वागत किया। तिलक लगाया और प्रसाद भी दिया। इसके बाद प्रियंका ने पति और बेटी के साथ रामलला के दर्शन किए। पुलिसकर्मियों ने अभिनेत्री के साथ फोटो खिंचवाईं। ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने परिवार सहित उनका स्वागत किया। मंदिर से सीधे एयरपोर्ट पहुंचीं और मुंबई के लिए रवाना हो गईं। 3 तस्वीरें देखिए… रामलला के पुजारी प्रदीप दास ने बताया,”प्रियंका चोपड़ा और उनके पति के स्वास्थ्य और बच्चे के मंगल के लिए आशीर्वाद दिया। रामलला का दर्शन कर अभिनेत्री सहित पूरा परिवार खूब खुश नजर आया। प्रियंका राम मंदिर में करीब 15 मिनट तक रहीं। उनके साथ सुरक्षा के अधिकारियों ने भी फोटो खिंचवाएं। दिसंबर 2018 में की थी निक जोनस से शादी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से है। दोनों ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। कपल ने 2022 में सरोगेसी की मदद से बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का वेलकम किया था। हालांकि प्री-मैच्योर डिलीवरी के कारण बेटी जन्म के समय कमजोर थी, लेकिन फिर कुछ दिन अस्पताल में रहकर ठीक भी हो गई थी। प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उनके पास हॉलीवुड के दो प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमे एक ‘सिटाडेल 2’ और ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ है। इसके अलावा अभिनेत्री के पास एक बॉलीवुड फिल्म भी है, जिसका नाम ‘जी ले जरा’ है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ के साथ नजर आने वाली हैं।