बीती रात हुए ब्यूटीफुल इंडियंस 2024 इवेंट में बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेसेस शामिल होने पहुंचीं। श्रद्धा कपूर खूबसूरत आउटफिट पहने पैपराजी के सामने पोज देती दिखाई दीं। पैप्स ने उनके आउटफिट की तारीफ की। वहीं माधुरी दीक्षित प्रिंसेस लुक में नजर आईं। इनके अलावा अनन्या पांडे, तमन्ना भाटिया, टाइगर श्रॉफ, शिल्पा शेट्टी और कार्तिक आर्यन समेत कई सेलेब्स नजर आए। इवेंट में शामिल हुए सभी सेलेब्स की आउटफिट पर एक नजर डालते हैं।